फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 स्कूलों के क्लास रूम होंगे अत्याधुनिक, एजुसेट से बच्चों को पढ़ाई जाएगी पॉयम व गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदीप भौरिया
पानीपत।
जिले के 52 प्राइमरी स्कूलों के क्लास रूम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। हर ब्लॉक के 10-10 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों की क्लास रूम में अब टाट पट्टी की जगह अच्छे मैट बिछाए जाएंगे। एजुसेट से बच्चों को पोयम व गिनती सिखाई जाएगी। हर क्लास रूम में एलईडी लगेगी। 32 जीबी की पेन ड्राइव में एक हजार पोेयम, कहानी, गिनती, फ्रूट एवं सब्जियों के नाम, पशु व रंगों के नाम होंगे। स्कूलों में सोलर सिस्टम व सेट टॉप बॉक्स भी लगाए जाएंगे। ये सभी अत्याधुनिक सुविधाएं ई स्मार्ट योजना के तहत की जा रही है। इस पर 26 लाख रुपये खर्च होंगे। जिले के 10 प्राइमरी स्कूल इन सुविधाओं से लैस भी हो चुके हैं। जल्द डीसी सुमेधा कटारिया इन क्लास रूम का उद्घाटन भी करेगी। सरकार ने ये योजना गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा देने के लिए की है।

इन स्कूलों के क्लास रूम हो चुके हैं तैयार:
आसन कलां, बड़ौली, कचरौली, निजामपुर, रजापुर, चुलकाना, मतलौडा, सिठाना, बोहली व बाबरपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की क्लास अत्याधुनिक तरीके से तैयार कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी इन क्लास रूम का जायजा भी ले चुके हैं। डीसी जल्द इन क्लास रूम का शुभारंभ भी करेगी।
विज्ञापन

इन गांवों के स्कूलों के क्लास रूम होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस:
इसराना ब्लॉक के इसराना, भाउपुर, अहर, छिछड़ाना, बुआना लाखू, नौल्था, ब्राह्मण माजरा, चमराड़ा व कुराना के प्राइमरी स्कूल के क्लास रूम होंगे अत्याधुनिक। समालखा ब्लॉक का भापरा, मनाना, मछरौली, राकसेड़ा, देहरा, चुलकाना, हलदाना, करकौली, समालखा मॉडल टाउन और महावटी गांव के क्लास रूम होंगे अत्याधुनिक। मतलौडा ब्लॉक के कवी, वैसर, अटावला, उरलाना कलां, लौहारी रेर कलां, कालखां व भंडारी के स्कूल चुने गए हैं। पानीपत में चंदौली, काबड़ी, फरीदपुर व गढ़ी सिकंदरपुर के स्कूल को अत्याधुनिक बनाने के लिए चुना गया है। बापौली से बहरामपुर, बापौली के दो प्राइमरी स्कूल,उझा, जलमाना, खोजगीपुर, पसीना खुर्द, ताजपुर, सनौली कलां व धनसौली को चुना गया है। जल्द इन स्कूलों के क्लास रूम इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों की तर्ज में सरकारी स्कूल में मिलेगी सुविधा
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की क्लास रूम को भी अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। 10 स्कूलों के क्लास रूम तैयार हो चुके हैं। जल्द दूसरे स्कूलों के क्लास भी तैयार कर दिए जाएंगे।
सुमेधा कटारिया, डीसी पानीपत।


52 स्कूलों के क्लास रूम होंगे अत्याधुनिक, एजुसेट से बच्चों को पढ़ाई जाएगी पोयम व गिनती
-स्कूलों में सोलर सिस्टम, एजुसेट, मैट व 32 जीबी पैनड्राइव की दी जाएगी सुविधा
-10 स्कूलों की क्लास रूम हुई बनकर तैयार
फोटो 7 व 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें