सैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गुरु सैन भगत युवा संगठन की ओर से सैन जयंती के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। बाद में आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि सैन महाराज के जीवन पर श्रद्धालुओं ने प्रकाश डाला और संदेशों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईदगाह कॉलोनी स्थित सैन धर्मशाला में हवन कर किया गया। हवन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें नई सोच फाउंडेशन के अंतर्गत पढ़ रहे बच्चों प्रीति, शालू, कुशाल, वसीम, गगनदीप, शिवम, शुभम, सूरज, अभिषेक, आनंद व वसीम ने योग की प्रस्तुति देकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर संत शिरोमणि सैन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। संगठन से सोनू सैन व संदीप टंडन ने बताया कि, इस दरम्यान आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद निकली शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की झांकी शामिल रही और शोभायात्रा अंत में ईदगाह कॉलोनी स्थित सैन धर्मशाला में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कहा कि तीन दिसंबर को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा बंगला साहिब गुरुद्वारे में जो बाबा सैन भगत का प्रकाश पर्व मनाया गया है, उसके लिए समाज प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया। गुरु सैन भगत युवा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में घरौंडा के समाजसेवी राजीव सैन मुख्य अतिथि, डॉ. रणबीर सैन सम्मानित अतिथि, हरीश काकरान व सुलतान सैन विशिष्ट अतिथि व पार्षद लोकेश नांगरू विशेष अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन के पूर्व प्रधान रामकुमार सैन ने की। इस मौके पर सामाजिक न्याय मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैैन, राष्ट्रीय सैन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सैन बाजवान, संजय ठाकुर, मनोज, लेखराज, डॉ. शिवचरण, ऊषा लाकड़ा, बनारसी, कृष्ण, राजेंद्र, धर्मपाल, पवन लाकड़ा, प्रवीण ठाकुर, चाप सिंह, रामनिवास लाकड़ा, अशोक डोलिया, जय भगवान टडंन, शमशेर सैन, बलराज सैन, केडी सैन, मनोहर लाल लाकड़ा, दीपक, बलवान सैन व जागेराम मौजूद रहे।