फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गुरुद्वारा इसराना साहिब में दोनों को सरोपा भेंट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सायली और पूजा प्रदूषण मुक्त भारत का देने साइकिल से यात्रा पर निकलीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश देने महाराष्ट्र के ठाणे की सायली और देहूगांव की पूजा जम्मू से कन्याकुमारी के सफर पर निकलीं हैं। इस दरम्यान यहां खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन (इसराना साहिब) पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। यहां संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने सायली व पूजा को सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया। संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर हम सबको आगे बढ़कर पहल करनी होगी। बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को जागरूक करें। सायली और पूजा जैसी बेटियों का प्रयास काबिल-ए-तारिफ है। अमर उजाला से एक भेंट में सायली ने बताया कि देश भर में गहराती प्रदूषण की समस्या पर आज गंभीरता से विचार कर इसका समाधान तलाशने की जरूरत है। जागरूकता से समस्या का समाधान हो पाएगा। अगर समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि देशभर में प्रदूषण के खतरों के प्रति सचेत होकर जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने 30 नवंबर को जम्मू से साइकिल जागरूकता अभियान शुरू किया है। एक माह में कन्याकुमारी पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। करीब चार हजार किलोमीटर के सफर के दौरान लोगों को प्रदूषण के खतरों से अवगत करा कर प्रदूषण मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर दलविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, उपकार सिंह, तेजेंद्र सिंह, अमनप्रीत सिंह व सुखप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें