एक्सपोर्टर और शोडी यार्न उद्यमियों ने सांसद से बताई जीएसटी की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीएसटी को लेकर लगातार चल रहे विरोध में हैंडलूम एक्सपोर्टर व शोडी यार्न उद्यमी भी कूद गए हैं। उन्होंने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा से मिलकर जीएसटी में रास्ता निकालने की मांग की है। सांसद ने उद्यमियों की मांगों को प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखने का भरोसा दिया।
सांसद रविवार को सरकारी विश्राम गृह में पहुंचे। ऑल इंडिया शोडी यार्न एसोसिएशन के प्रधान पवन गर्ग व हैंडलूम एक्सपोर्टर मेन्यूफैक्चर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा, जगदीश जैन व सुरेंद्र सिंह आदि उद्यमी सांसद से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद उद्योग चलाना मुश्किल हो जाएगा। उद्यमी इतना लेखा-जोखा संभाल नहीं पाएंगे। उन्होंने जीएसटी में कुछ रास्ता निकालने की मांग की।
पानीपत टोल फ्री मंच के संयोजक गौरव लिखा ने सांसद के सामने जीटी रोड स्थित टोल की समस्या रखी। सांसद ने उनकी टोल टैक्स की समस्या का 15 दिन के अंदर एलएनटी कंपनी से हल करवाने का भरोसा दिया।
नन्हेड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों ने अपनी जमीन संबंधी समस्या भी सांसद के सामने रखी और उन्हें तहसीलदार पर एक बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। सांसद ने ग्रामीणों की शिकायत सुनकर समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर लोकेश नांगरू, संजीव दहिया, वीरेंद्र तनेजा, दीपक सलूजा, गौरव वालिया, राहुल गाबा, वीरेंद्र गौतम, करण अरोड़ा, नवनीत दिलावरी, मनदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।