फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चौड़ा बाजार में गारमेंट्स दुकान से 71 हजार रुपये चोरी

Tue, 26 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र के चौड़ा बाजार में शनिवार रात चोरों ने एक गारमेंट्स की दुकान को निशाना बनाते हुए 71,500 रुपये और करीब 10 हजार रुपये मूल्य के कपड़े चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने दोस्त सुनील के साथ मिलकर चौड़ा बाजार में गारमेंट्स की दुकान कर रखी है। शनिवार रात दुकान बंद कर दोनों घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला।



शक होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो चोर दुकान के अंदर घुसते दिखाई दिए। उन्होंने दुकान के ऊपरी गल्ले से 70 हजार रुपये और नीचे रखे गल्ले से 1,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये कीमत के कपड़े भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें