फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 71 केंद्र बनाए, छह केंद्र तीन किमी दायरे से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 26 राजकीय उच्च विद्यालय और 98 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिनके विद्यार्थियों को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों के विद्यालय से अधिकतम तीन किलोमीटर के दायरे में निर्धारित किए जाने चाहिए, ताकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। हालांकि प्रारंभिक सूची के अनुसार आधा दर्जन केंद्र ऐसे भी हैं जो निर्धारित दूरी से अधिक दूर स्थित हैं।
इससे दूर-दराज के गांवों के विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा के दौरान समय पर केंद्र तक पहुंचना, परिवहन व्यवस्था और मौसम जैसी परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में दूरी बढ़ने से विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। वहीं विभाग का तर्क है कि केंद्रों के निर्धारण में सुरक्षा, निष्पक्षता और संसाधनों की उपलब्धता को भी प्राथमिकता दी जाती है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर दूरी का अंतर आ जाता है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, उड़नदस्ता दल और पर्याप्त पर्यवेक्षकों की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें