पानीपत। भगत सिंह कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये व लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के वक्त परिवार निजी काम से बाहर गया था। वहां से आकर मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी मंजरी सिंह ने बताया कि वीरवार को वह परिवार के साथ निजी काम से बाहर गया था। जब वह शुक्रवार को घर आया तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर 70 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र एक जोड़ी सोने के कानों के झुमके चोरी मिले। चोरी हुए जेवर की कीमत लाखों रुपये में है।