कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी है, पुलिस ने रविवार को जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 7 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए 185 वाहनों के चालान करने के साथ ही 14 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
1. सीआईए-टू पुलिस ने पहलवान चौक पर एक गाड़ी चालक विरेंद्र पुत्र हवासिंह निवासी राजाखेड़ी को 35 पेट्टी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
2. हथवाला चौकी पुलिस ने बुढ़नपुर मोड पर एक बाइक सवार कुलदीप पुत्र संजय निवासी बड़ी को चार लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
4. बोहली चौकी पुलिस ने न्यू बोहली से कशमीर सिंह पुत्र जोगेंद्र निवासी बोहली को दो लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
5 थाना बापौली पुलिस ने बिहोली पावर हाउस के पास एक युवक बलराज उर्फ बल्ला को 19 बोतल 32 पव्वे देशी शराब व 5 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू किया।
7. थाना सैक्टर-13/17 पुलिस ने 5/6 युवकों को एकसाथ खड़ा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी की पहचान राधे श्याम, अमित, ओमसिंह, चांद सिंह, शिव नंदन व रामदास निवासी अजीजुल्लापुर के रूप में हुई।