अंबाला सिटी। अंबाला में 2,488 करोड़ रुपये के तीन राजमार्गों पर अभी 60 से 66 प्रतिशत काम हो चुका है। वर्ष 2026 में इन राजमार्गों के कार्य को पूरा करना है।
इन राजमार्गों में छह लेन की अंबाला शामली परियोजना के दो हिस्से, अंबाला रिंग रोड और इस्माइलाबाद अंबाला सेक्शन शामिल हैं। इसमें अंबाला इसमें शामली अंबाला परियोजना पर 66.45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इस कार्य को जून 2026 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही शामली अंबाला परियोजना का दूसरा हिस्से पर 63.52 प्रतिशत काम हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इस कार्य को जून 2026 तक हर हालत में पूरा करना होगा। इसके साथ ही अंबाला रिंग रोड पर अभी तक 60.36 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष 40 प्रतिशत कार्य को एनएचएआई मार्च 2026 तक पूरा करेगी।
वहीं इस्माइलाबाद अंबाला सेक्शन पर विस्तार के काम को मार्च 2026 तक पूरा करना होगा। इस पर अभी तक 60 प्रतिशत ही काम हुआ है। 1514 करोड़ रुपये से बन रहा है शामली अंबाला राजमार्ग : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रानीपुर से लेकर अंबाला के अधोया तक 38.90 किलोमीटर की यह परियोजना है। इसके निर्माण में 785 करोड़ की लागत खर्च की जा रही है।
इस परियोजना पर 17 मार्च 2023 में काम शुरू हुआ था। अब आठ महीनों पर परियोजना पर कार्य समाप्त करना होगा। इसी प्रकार इसी राजमार्ग का दूसरा हिस्सा अंबाला के अधोया गांव से सदोपुर तक बनाया जा रहा है।
इस 37 किलोमीटर के हिस्से के निर्माण पर 729 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण मई 2023 में शुरू किया गया था।