फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड तीन और चार से निकाला 62 ट्रॉली कूड़ा

Mon, 08 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व संगठन सेवा संस्थान और प्रशासन के सहयोग से शहर में चलाए गए चौथे महासफाई अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


महासफाई अभियान के तहत तीन जेसीबी और करीब साढ़े तीन सौ सफाई कर्मियों के सहयोग से वार्ड तीन और चार से करीब 62 ट्रॉली कूड़ा उठाया गया। जिसमें कॉलोनीवासियों का भी विशेष योगदान रहा।

रविवार सुबह महासफाई अभियान की शुरुआत फतेहपुरी चौक से मेयर सुरेश वर्मा, एसडीएम सुभाष श्योरण, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रेवड़ी, पार्षद हरीश शर्मा व पार्षद पति राजू पाहवा ने किया।
विज्ञापन


मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति को पसंद है। वह स्वच्छ रहना चाहता है, लेकिन रहने व चाहने से काम नहीं चलेगा। लोगों को स्वच्छता के लिए खुद आगे आना होगा।

भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने संगठन द्वारा शहर में चलाए गए महासफाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन शहरवासियों को सीख दे रहा है और वे इसको अपना रहे हैं।

एसडीएम सुभाष श्योरण ने बताया कि संगठन द्वारा दो अक्तूबर को शहर में पहला सफाई अभियान चलाया था। उसके बाद लगातार अभियान चलाए हुए हैं।

प्रशासन इसमें पूरा साथ दे रहा है और आगे भी हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों को सफाई अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए।

वे घरों से बाहर निकलकर इसको अच्छा रूप दे सकते हैं। रैली के बाद वार्ड-तीन व चार में सफाई के दौरान सभी में काफी उत्साह देखने को मिला।

नगर निगम की ओर से तीन जेसीबी, करीब साढ़े तीन सौ कर्मचारियों ने दोनों वार्डों में सफाई करते हुए करीब 62 ट्रॉली कूड़ा उठाया गया। वहीं नन्हे-मुन्नेें बच्चों ने रैली माध्यम से जनता को संदेश दिया और सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन


सफाई अभियान के प्रति जागृति देखने को मिल रही है। संगठन के मुख्य संयोजक सुरेश काबरा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति सभी जागरूक होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने विक्टर पब्लिक स्कूल, ए-वन पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों का सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर संगठन के सरपरस्त हरिओम तायल, संगठन संरक्षक विरेंद्र सिंगला, अमननाथ गुप्ता, हरबंस लाल अरोड़ा, शहरी संयोजक ललित गोयल, कुलवीर खर्ब, ईश्वर सिंह, राजेश बतरा, किशोर मल्होत्रा, विक्रम, प्रदीप व सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें