फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स्ट्रा इवीएम की सूचना पर बीजेपी-कांग्रेसी समर्थकों ने की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडीवीएम सिटी स्कूल के बाहर एक्स्ट्रा ईवीएम होने की सूचना पर बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे से ज्यादा चले इस हंगामे में दोनों पक्षों के समर्थक गाली-गलौज पर उतारू हो गए। मारपीट की स्थिति पैदा होने पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन आक्रोशित लोगों को शांत किया व उन्हें वहां से हटाया। कुल मिलाकर मामले में चुनाव आयोग के आदेशों व नियमों की पार्टी प्रत्याशियों में अज्ञानता थी, जिसके चलते यह टकराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन

शाम के पौने छह बजे का समय था। कुछ कांग्रेसी समर्थकों ने एसडीवीएम सिटी स्कूल के बाहर इको गाड़ी खड़ी देखी। इसके बाद समर्थकों ने अपने पार्टी नेताओं को नकली ईवीएम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कांग्रेस के दर्जनों समर्थकों सहित वहां प्रत्याशी पहुंचे। इसी बीच वहां बीजेपी के भी काफी समर्थक पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर वहीं रोक लिया। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर व डीएसपी सिटी भारी बल पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। इसी बीच डीएसपी हेडक्वार्टर ने एसडीएम ने संबंधित मामले में संपर्क साधा। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि ये बिना नंबर की ईवीएम मशीन चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार वहां रखी हुई है। किसी भी स्थिति में किसी भी बूथ पर इवीएम की जरूरत पड़ने पर इन मशीनों को भेजने के लिए उक्त जगह पर रखा हुआ है। इसके बाद मौके पर ईवीएम एक्सपर्ट को बुलाया गया, जिसने जांच कर बताया कि इन मशीनों में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। इसके बाद कांग्रेसी प्रत्याशी वहां से निकले तो बाहर खड़े बीजेपी समर्थकों ने उन्हें देख नारेबाजी करनी शरू कर दी। इस दौरान मामला बढ़ता चला गया और मारपीट की स्थिति बनने लगी। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझा कर वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें