फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत शिक्षा विभाग आज हाईकोर्ट में पेश करेगा 126 निजी स्कूलों की लिस्ट, जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत शिक्षा विभाग आज हाईकोर्ट में पेश करेगा 126 निजी स्कूलों की लिस्ट, जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत में 126 निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। इन स्कूलों में लगभग 25 हजार छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा मुख्यालय राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों को इन स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दे चुका है लेकिन अब तक किसी स्कूल पर कार्रवाई न हीं हुई है। ये स्कूल अब भी बच्चों के दाखिले कर रहे हैं। अब हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल तक इन स्कूलों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से सभी अवैध स्कूलों की लिस्ट भी मांग ली है। वीरवार को पानीपत शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।
हाईकोर्ट के 18 मार्च को दिए गए आदेशों की पालना करते हुए अनाधिकृत निजी स्कूलों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियम 2003 के नियम 3 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सात दिन के अंदर स्कूलों की मान्यता संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। प्रदेश के करीब 1050 स्कूल थे, जिनमें से 98 के मान्यता संबंधी दस्तावेज सही पाए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग को पांच दिन में अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को आसपास के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

निजी स्कूल कर रहे गुमराह
गैर मान्यता प्राप्त कई स्कूल अभिभावकों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। स्कूल प्रबंधन ने जगह-जगह दीवारों पर पोस्टर व बैनर बनवा दिए हैं। खुद के स्कूलों को ये मान्यता प्राप्त बता रहे हैं। कई स्कूल को खुद को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त बता रहे हैं। जबकि ये स्कूल पूर्ण रूप से अवैध है।
विज्ञापन

वीरवार को हाईकोर्ट में अवैध स्कूलों की लिस्ट भेजेंगे : नरवाल
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। 126 स्कूलों की ये लिस्ट वीरवार को कोर्ट में पेश करेंगे। रिपोर्ट पेश करने के एक दो दिन के भीतर ही इन स्कूलों पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
बिजेंद्र सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें