फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान दुकानदारों ने किया बाजार बंद, 13 वें दिन भी जारी रहा नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21, 22 व 23
विज्ञापन

-------
गंदगी से परेशान दुकानदारों ने बाजार बंद किया
दुकानदारों ने पार्षद को दिया मांग पत्र, 13वें दिन भी जारी रहा निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन
-निगम कर्मचारियों ने जीटी रोड जाम करने का किया ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गंदगी से परेशान होकर हलवाई हट्टे के दुकानदारों ने दुकाने बंद कर दी। दुकानदारों में प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष था। दुकानदारों का कहना था कि आस पास के लोग उनकी दुकानों के सामने गंदगी डाल जाते हैं जिस कारण बीमारियां फैलने का भी भय बना रहता है। दुकानदारों ने सोमवार दोपहर एक बजे तक इसी से परेशान होकर दुकानें बंद रखी। दुकानदारों ने पार्षद अशोक नारंग को अपना मांग पत्र भी दिया। दुकानदारों की मांग है कि उनके बाजार की सफाई करवाई जाए, ताकि ग्राहक आ सके। वहीं दूसरी ओर हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर नगर निगम के कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल सोमवार को 13वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता शाखा प्रधान सुभाष चंढालिया ने की व मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी ने किया। हड़ताल में निगम कर्मचारियों के साथ फायरमैन, चौकीदार, माली, बेलदार व कार्यालय के कर्मचारी भी भाग ले रहे हैं। वहीं शनिवार को शहर के कई संगठनों ने निगम कर्मचारियों की हड़ताल में पहुंचकर निगम कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता को नगर पालिका कर्मचारियों की मांगे मानने की बात कह कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। जबकि कर्मचारियों की कोई मांगे नहीं मानी गई हैं। सरकार ने केवल कर्मचारियों का वर्दी भत्ता 300 रूपये से बढ़ाकर 1 हजार रूपये किया हैं। वहीं सीटू के कार्यकारी प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सर्व कर्मचारी जिला प्रधान कश्मीर सिंह और जिला सचिव तेजपाल ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ भी सभी यूनियनों के साथ हड़ताल में शामिल हो जाएगा। रोडवेज नेता राजपाल ने भी हड़ताल में पहुंचकर निगम कर्मचारियों का समर्थन किया। वहीं सुभाष चंढ़ालिया प्रधान ने कहा कि वे मंगलवार को जीटी रोड पर करेंगे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को फायर प्रधान रणवीर नांदल, जिला प्रधान जसवीर चंढ़ालिया, सचिव चरण सिंह, शाखा सचिव कृष्ण बागड़ी, खजांची संजय चौहान, सलाहकार राजन तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला प्रधान रीटा रानी, राजेन्द्र, देसराज, मुकेश, ओम प्रकाश, ईश्वर,अनिता, राजपाल, रामपाल कुंडू, सुरेन्द्र मलिक, रामरत्ती, राजबाला, संतोष, लीलावती, सतपाल व सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें