फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीजे कंपनी मालिक ने की अपील, गाने को कर दें डिलीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
फौजन हरियाणवी गाने का विवाद पांच दिन बीत जाने के बाद भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। फौजी उपायुक्त व पुलिस के द्वार पर भी दस्तक दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण फौजियों के सब्र का बांध टूट चुका है और वे राज्य के सभी जिले में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। गाने के खिलाफ फौजियों ने 5 दिन पहले आवाज उठाई थी कि गाने के बोल विवादित हैं, जिसकी वजह से फौजी व उसके परिवार के गरिमा को ठेस पहुंची है। रविवार को वंदे मातरम युवा संगठन अध्यक्ष बलविंद्र मराठा और अन्ना हजारे के सहयोगी व समाजसेवी हुक्मचंद कादयान ने अपना समर्थन देने के साथ पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता हुक्मचंद कादयान ने की। पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों ने बताया कि इस गाने को गलत ढंग से पेेश से किया गया है और गाने के बोल ठीक नहीं है। इस तरह के गाने से फौजियों के मनोबल हानि पहुंची है। इस मौके पर जयभगवान शर्मा, अजय, मनोज भार्गव, नरेश व सतीश आर्य मौजूद रहे। सोमवार को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, रक्षामंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को मांग पत्र डाक के जरिए भेजेंगे।
विज्ञापन


एनडीजे कंपनी मालिक राजू जुनेजा ने बताया कि उन्होंने 12 दिन पहले हरियाणवी गाना डिलीट कर दिया है। गाना रिलीज के समय कुछ लोगों ने कॉपी कर लिया गया होगा। माहौल बिगाड़ने के लिए अब कुछ शरारती किस्म के व्यक्ति गाने को बजा रहे हैं। वे अपील करते हैं कि जिन लोगों ने भी इस गाने कॉपी कर रखा है, वे इस गाने को डिलीट कर दें।
विज्ञापन


एनडीजे कंपनी मालिक ने की अपील, गाने को कर दें डिलीट
- गाने के विरोध में वंदे मातरम युवा संगठन व फौजियों ने की पत्रकार वार्ता
फोटो नं.19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें