फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे गुल हुई बिजली रात दस बजे तक नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में गुल हुई बिजली, अंधेरे में डूबा शहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश शनिवार को भी जारी रही। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मॉडल टाउन क्षेत्र में दोपहर को गुल हुई बिजली देर रात तक नहीं आई। बिजली न आने के कारण शहर अंधेरे में डूबा रहा। बिजलीकर्मी देर रात तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से चल रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। शाम करीब छह बजे एक साथ घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति से आमजन परेशान है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो लगातार जारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार को बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मॉडल टाउन क्षेत्र की बिजली दोपहर दो बजे गुल हुई, जो रात दस बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली निगमकर्मी बिजली लाइन में फाल्ट आने की बात कहते रहे। बिजली न आने के कारण जहां शहर अंधेरे में डूबा रहा। वहीं बिजली के अभाव में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें