फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने खोली दुकानें, ग्राहक न आने से चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने खोली दुकानें, ग्राहक न आने से चिंतित
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही के गुंबद के बाद साथ लगती दीवार तोड़ने का काम शुरू

पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही के गुंबद के प्रथम तल को तोड़ने के बाद बाजार के हिस्से की दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गुरुद्वारा भवन को तोड़ने के काम में तेजी आ गई है। वहीं बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोलना शुरू कर दिया, लेकिन यहां पर अब तक ग्राहक आना शुरू नहीं हो पाए हैं। दुकानदार ग्राहक न आने से काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही के गुंबद को तोड़ने का काम अधिकतर पूरा हो गया है। कारसेवक शुक्रवार को बाजार के हिस्से की दीवार को तोड़ना शुरू किए। गुरुद्वारा की दीवार कुछ टूटते ही अंदर का नजारा बाहर से पूरा दिखने लगा है। वहीं भवन को लेकर लोगों पर मंडरा रहा खतरा भी कुछ कम हुआ है। शुक्रवार को गुरुद्वारा मार्केट के अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को सामान्य रूप से खोला। गुरुद्वारा की गली में मशीन खड़ी होने के चलते ग्राहक व राहगीर नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते दुकानदार पूरा दिन खाली बैठे रहे। विदित है कि पिछले सोमवार को गुरुद्वारा पहली पातशाही का दो मंजिला भवन व तीन मंजिला गुंबद गिर गया था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और करीब नौ लोग घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हादसे में मारे लोगों को पांच-पांच लाख, गंभीर घायलों को दो-दो व घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन के पास ऐसे लोगों की करीब 33 लाख रुपये की राशि पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें