केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में पानीपत का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। इस बार जिले के 59 स्कूलों से 6005 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और सभी पास हुए। एसडीवीएम हुडा की छात्रा ध्रुति गांधी 99.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉपर रहीं। डीपीएस समालखा की छात्रा दिव्या डिमरी 99.6 प्रतिशत और डॉ. एमकेके स्कूल से सिद्धि गोयल 99.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार डॉ. एमकेके स्कूल से उर्वी 99.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरे स्थान पर रही। एसडीवीएम हुडा की छात्रा सिया गर्ग, जीडी गोयनका से छात्र स्पर्श गर्ग, डॉ. एमकेके स्कूल से ओझल पुनिया और एसडीवीएम हुडा से ही पारस गर्ग ने 99.2 प्रतिशत तथा बाल विकास स्कूल से छात्र युवराज सिंह 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेधावी छात्रों में शुमार हुए।
सीबीएसई ने लगातार दूसरे साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 के लिए विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। यह निर्णय वर्तमान महामारी की स्थिति और परिवर्तनों के कारण किया गया है।
122 विद्यार्थी 90 फीसदी से अधिक अंक लेकर पास
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा की ध्रुति ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के सेक्रेटरी नरेश गोयल ने कहा कि विद्यालय का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पारस और सिया गर्ग ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और अनमोल ने 98.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही विद्यालय के 122 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 15 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन राजीव गर्ग, सेक्रेटरी नरेश गोयल, ऑडिटर संजय सिंगला एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
सिद्धी गोयल और उर्वी ने मारी बाजी
पानीपत। डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में सिद्धि गोयल 99.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में टॉपर रही। वहीं, उर्वी 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और ओझल पुनिया 99.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक रोशनलाल सैनी, प्रधानाचार्या मीरामारवाह और शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया ने बताया कि दसवीं कक्षा के 285 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी पास हुए।
डीएवी पुलिस पब्लिक का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बताया कि कक्षा दसवीं के लिए 287 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा दसवीं में स्कूल की टॉपर निधि जैन 98.4 प्रतिशत अंक के साथ रहीं। सेजल 97.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अक्षिता 97.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही।
डीपीएस पानीपत रिफाइनरी की वृंदा भाटिया स्कूल में टॉपर
पानीपत। डीपीएस पानीपत रिफाइनरी में वृंदा भाटिया टॉपर रही। सीबीएसई की दसवीं के परीक्षा परिणाम में डीपीएस पानीपत रिफायनरी की छात्रा वृंदा भाटिया ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। 96.8 प्रतिशत के साथ शांति मलिक दूसरे और अनुराग मेहता ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के कुल 187 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
मिलेनियम में जान्या ने पाए 97.6 प्रतिशत अंक
पानीपत। दसवीं कक्षा में द मिलेनियम स्कूल के लगभग आधे बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर सफलता अर्जित की। जान्या मखीजा को सबसे अधिक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जबकि 97.4 प्रतिशत अंक लेकर सौरभ राणा दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या अमिता कोचर ने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 105 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 6 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाए।
जीडी गोयंका स्कूल का दसवीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम
पानीपत। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल का सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की निर्देशिका व प्रधानाचार्या मधु अग्रवाल और विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बताया कि छात्र स्पर्श गर्ग ने 99.2 प्रतिशत, अर्पित अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत, भव्या नंदवानी 94.6 प्रतिशत, वानी जैन 93.4 प्रतिशत, पलकिन देसवाल 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
आईबीएल स्कूल के मनन ने प्राप्त किए 96.2 प्रतिशत अंक
पानीपत। आईबीएल स्कूल पानीपत में मनन जुनेजा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जयंत नागपाल 95.8 अंकों के साथ दूसरे और चिंतन जुनेजा ने 95.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान बलवान नंदवानी और प्रधानाचार्य सोनिया चावला ने सभी को बधाई दी।
चारिका रहीं अव्वल, नीतिश और हिमांशी रहे द्वितीय
समालखा। चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल आट्टा में परिणाम में सौ फीसदी रहा। चारिका ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही नीतिश एवं हिमांशी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा और अजय ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक नरेश ग्यालाण ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
जयंती प्रथम और अनुष्का रहीं द्वितीय
समालखा। पट्टी कल्याणा स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं के सभी 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जयंत 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि अनुष्का 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और कनिका 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर अलका टंडन भी मौजूद रहीं।
स्नेह और निकिता 95 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं प्रथम
समालखा। गीता विद्या मंदिर मॉडल टाउन का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। छात्रा स्नेह और निकिता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 94 प्रतिशत अंकों के साथ रूपांशी द्वितीय और आयुष ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जेनिस, नवीन, शीतल, खुशी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने सभी को बधाई दी।
दिया ने 99.6 और प्रियांशु ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया टॉप
समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी के 10वीं के परीक्षा परिणाम में दीया ने 99.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, प्रियांशु ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और तनिश ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित में दीया, तनिश, अंकुश और मिशिका ने 100 अंक, साइंस में दीया और प्रियांशु ने 100 अंक, अंग्रेजी में दीया ने 100 अंक, हिंदी में प्रियांशु और रितेश ने 99 अंक, सोशल साइंस में प्रियांशु ने 99 और आईटी में दीया और प्रियांशु ने 100 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या अर्चना जैन, वाइस चेयरमैन अमित राणा ने विद्यार्थियों बधाई दी।
प्राची जैन ने मारी बाजी
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्राची जैन ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, जाह्नवी 90.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय और साहिल 89.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 60 में से 24 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान प्रेम मित्तल और प्रधानाचार्य संजय अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल के विद्यार्थी परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जताते हुए।- फोटो : Panipat
पानीपत। परिक्षा में अच्छे अंक आने पर हवा में उछल कर विक्ट्री चिन्ह बना खुशी जताती हुई एसडीवीएम हु- फोटो : Panipat
पानीपत। डीएवी स्कूल हुडा में छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई देती हुई प्राचार्या व साथ में मौजूद विद?- फोटो : Panipat
समालखा। गीता विद्या मंदिर स्कूल छात्रा स्नेह 95 प्रतिशत।- फोटो : Panipat
समालखा। गीता वर्द्या मंदिर स्कूल छात्रा निकिता 95 प्रतिशत।- फोटो : Panipat
समालखा। छात्र जयंत 95 ।- फोटो : Panipat
समालखा। हिमांशी 96 ।- फोटो : Panipat
समालखा। चारिका 98 ।- फोटो : Panipat