फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी रेट पर ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में डीसी रेट पर निकली भर्तियों में ड्राइवर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने ड्राइवर से 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने बड़े बड़े नेताओं से गहरी दोस्ती होने के दावे कर ड्राइवर को झांसे में लिया और घटना को अंजाम दिया। शक होने पर जब ड्राइवर ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव पसीना खुर्द ने बताया कि वह ड्राइवर है। उसका कुटानी रोड पर बुआ का घर है। वह बुआ के लड़के से मिलता रहता है। 28 फरवरी को बुआ के लड़के सागर की दुकान पर गया तो वहां उसकी मुलाकात मूलचंद पुत्र डामर निवासी अशोक विहार कॉलोनी से हुई। मूलचंद ने झांसा दिया कि उसकी दिल्ली में बड़े बड़े नेताओं से जान पहचान है। वह डीसी रेट पर निकलने वाली नौकरियों पर युवकों को लगवाता है। मूलचंद ने नगर निगम में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि उसे नौकरी से कोई नहीं हटाएगा। मूलचंद ने नौकरी लगवाने के लिए 80 हजार रुपये खर्चा बताया और उनका 60 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उसने मूलचंद को 60 हजार रुपये दिए। मूलचंद ने दो माह तक नौकरी नहीं लगवाई तो शक हुआ, और पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
फोन पर नहीं हमेशा मिलकर बात करने के लिए कही
नरेंद्र ने बताया कि सौदा तय होते व पैसे देते समय मूलचंद ने कहा कि वह जल्द ही नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। मूलचंद ने कहा कि उसके पास फोन नहीं करना हमेशा बात करनी हो तो मिलकर करना। वहीं समय बीत जाने के बाद मूलचंद का कोई रिप्लाई नहीं आया तो शक हुआ और फोन किया तो फोन काट दिया। जब घर पहुंचा तो परिजनों ने बाहर जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ठग की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप कुमार, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें