फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संप्रेक्षण गृह के नए भवन पर खर्च होंगे 59 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। संप्रेक्षण गृह में महिला सुरक्षा, बच्चों के लिए खेल मैदान, जुवेनाइल कोर्ट की सुविधाएं लोगों को जल्द मिलेगी। सद्दोपुर के पास 59 करोड़ रुपये से संप्रेक्षण गृह का नया भवन बनाया जाएगा, इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने निविदा फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजी है।
विज्ञापन

जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद टेंडर अलॉट होगा, इसके बाद संप्रेक्षण गृह का नया भवन बनना शुरू होगा। संप्रेक्षण गृह में महिला सुरक्षा, बच्चों के लिए खेल मैदान, जुवेनाइल कोर्ट भी बनाया जाएगा।
अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर यह भवन बनने से काफी फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इस परियोजना को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस भवन को सद्दोपुर में करीब 7.7 एकड़ में बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 59 करोड़ का बजट किया जाएगा। इस परियोजना को पहले मंजूरी मिल चुकी है। अब परियोजना का टेंडर अलॉट करने के मंजूरी के लिए फाइल चंडीगढ़ में भेजी गई है। मंजूरी आने के बाद टेंडर अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें