फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में 56 विद्यार्थियों व स्टाफ ने किया रक्तदान

Fri, 09 Oct 2026 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रक्तदाता को बैज लगाते प्रधानाचार्या रंजना शर्मा। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मतलौडा में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 56 विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और लोगों ने रक्तदान किया। जिला नागरिक अस्पताल करनाल की ब्लड बैंक टीम के इंचार्ज डॉ. संजय वर्मा और उज्ज्वल डोनेरस क्लब करनाल के अध्यक्ष संदीप सचदेवा की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
विज्ञापन

डॉ. संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को थैलेसीमिया बीमारी के प्रति जागरूक किया और विवाह से पूर्व भावी जीवनसाथी का थैलेसीमिया टेस्ट कराने की सलाह दी। संस्थान की प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई सेवा का कार्य नहीं है। शिविर में संस्थान के स्टाफ सदस्यों सुरेश कुमार, बलिंद्र, बलविंद्र और ईश्वर ने भी रक्तदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें