फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी नींद और नियमित दिनचर्या से तनाव पर पाएं काबू : शिवानी

Fri, 09 Oct 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देते विशेषज्ञ। - संस्थान
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में महिला विकास प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें काउंसलर एनआर शिवानी ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, पर्याप्त नींद और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व बताया। इसके अलावा मन को शांत रखने के लिए रिलैक्सेशन और गहरी सांस लेने का अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का दैनिक जीवन, एकाग्रता और कार्यक्षमता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। नियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी नींद का समय निर्धारित रखने और तनाव की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है। सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद और तनाव का उचित प्रबंधन संतुलित जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय सिंह, डॉ. सोनिया सोनी और महिला विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीनल तालस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें