फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम के पास पहुंची 5500 स्ट्रीट लाइट, हर वार्ड में 200-200 दी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के लिए 5500 स्ट्रीट लाइट नगर निगम में पहुंच गई हैं। प्रत्येक वार्ड में 200-200 स्ट्रीट लाइट दी जाएंगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर बाकी लाइट दी जाएंगी। स्ट्रीट लाइटों के बाने के बाद शहर से अंधेरा छंटने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की दूसरी बैठक 26 अप्रैल को हुई थी। इसमें पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट न होने का मुद्दा उठाया था। हाउस ने 5500 स्ट्रीट लाइटों का प्रस्ताव पास किया था। हर वार्ड में 200-200 स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया था। हाउस की तीसरी बैठक 25 जून को हुई थी। पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट न लग पाने पर रोष जताया था। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि नई लाइट लग नहीं रही हैं और पुरानी को नगर निगम ठीक नहीं करा पा रहा है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत कराने के दूसरे दिन ही खराब हो रही हैं। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने स्ट्रीट लाइट जल्द ही लगवाने का आश्वासन दिया था। निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में स्ट्रीट लाइटों को रखा है। अब निगम अधिकारी इनकी जांच करेंगे और इसके बाद स्ट्रीट लाइटों को दिया जाएगा।
वर्जन :
हाउस ने 5500 स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव पास किया था। प्रत्येक वार्ड में 200-200 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके बाद जरूरत अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। किसी भी पार्षद को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें