फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, महिला ने सिविल अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कालखां गांव निवासी महिला ने बुधवार को एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया और अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना महिला के मायका पक्ष को दी। महिला के शव को शवगृह में रखवाया गया है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय आरती पत्नी दीपक निवासी गांव कालखां की तीसरी डिलिवरी थी। पति दीपक पत्नी को एंबुलेंस में लेकर शाम करीब पांच बजे सिविल अस्पताल में पहुंचा। प्रसूति वार्ड की इंचार्ज हेमा ने बताया कि जिस वक्त प्रसूता सिविल अस्पताल में पहुंची उस वक्त एंबुलेंस में डिलिवरी हो चुकी थी। आरती ने बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने तुरंत आरती को वार्ड में शिफ्ट कराया और गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मनी को सूचना दी। वह तुरंत वार्ड में पहुंची और आरती की जांच शुरू करते हुए ड्रिप व ऑक्सीजन लगा दी लेकिन आरती का बीपी बहुत कम था उसको सांस भी नहीं आ रही थी। उसकी हालत काफी गंभीर थी। कुछ देर के बाद आरती की मौत हो गई। आरती इससे पहले एक लड़का व लड़की की मां थी। ये उसकी तीसरी डिलिवरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें