फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला ने यमुना के पुल से लगाई नदी में छलांग, गोताखोरों ने तुरंत महिला को बाहर निकाल बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पुल से लगाई यमुना नदी में छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
विज्ञापन

परिजनों व महिला ने नदी में छलांग लगाने बारे में कुछ नहीं बताया
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। तभी पुल के पास रेहडियां लगाए, प्रसाद बेचने वाले गोताखोर और नदी में पैसे तलाश रहे लड़के तुरंत महिला को बचाने नदी के अंदर पानी में जा घुसे और कुछ ही देर में डूब रही महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। गोताखोरों ने महिला को यमुना नदी से बेहोशी हालत में बाहर निकाला और उसके अंदर गए पानी को बाहर निकाला, तब जाकर उसे होश आया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे यमुना नदी से डेढ़ किलोमीटर दूर यूपी की ओर से 46 वर्षीय एक महिला बिमलेस पैदल यमुना नदी के पुल पर पहुंची। पुल की ग्रिल के ऊपर से 25 फुट गहरी नीचे नदी के बहते पानी में कूद गई । तभी पुल के पास रेहड़ियां लगाए प्रसाद बेचने वाले गोताखोरा राधेश्याम, नसीम ने और नदी में पैसे तलाश रहे 5-6 लड़के तुरंत महिला को बचाने नदी के अंदर पानी में जा घुसे और कुछ ही देर में डूबी महिला को बाहर निकाला। महिला के होश में आने के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। उसके परिजनों ने बताया कि अभी आधा-एक घंटा पहले वह उन्हें घर पर खाना देकर यमुना पुल की ओर चली आई। उन्हें पता भी नहीं चल पाया। इस पर परिजनों व महिला ने नदी में छलांग लगाने बारे में कुछ नहीं बताया और उस महिला को उसके परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें