इसराना। एक ट्रक ड्राइवर का एटीएम बदल कर अज्ञात युवक ने बैंक से साढ़े बारह हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह वासी हसनपुर ने बताया कि कि वह ट्रक में सामान लोड कर मुंबई से मोहाली जा रहा था। नौल्था के पास एक फैक्ट्री के गेट के पास ट्रक रोक कर उसने वहां लगे एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। वह एटीएम से निकले पैसे गिन रहा था तभी वहां पास में खड़े एक युवक ने चकमा देकर उसका एटीएम बदल लिया। रास्ते में उसके मोबाइल पर उसके एटीएम से साढ़े बारह हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह वासी हसनपुर ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।