फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने रेलवे की तर्ज पर बस स्टैंड पर लगाई डिजिटल टाइमिंग स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बस स्टैंड पर भी डिजिटल टाइमिंग स्क्रीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अब रेलवे स्टेशन की तर्ज पर पानीपत बस स्टैंड पर भी डिजिटल टाइमिंग स्क्रीन लगा दी गई है। इससे यात्री टिकट लेते समय ही स्टैंड से जाने वाली बसों की सारी जानकारी ऑन स्क्रीन देख सकेंगे। वहीं यात्रियों को बसों के रूट की भी जानकारी स्क्रीन पर ही मिलेगी।
हरियाणा रोडेवज के पानीपत डिपो के प्रबंधक कपूर चंद ने बताया कि हरियाणा रोडवेज (चडीगढ़) ने रेलवे की तर्ज पर ही हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो में जरूरत के हिसाब से एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं पानीपत डिपो में चार एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। उसके साथ ही पूरे बस स्टैंड पर स्पीकर लगाए गए है। जिससे यात्रियों को ऑन स्क्रीन बसों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर से शौचालय तक में लगाए गए साउंड सिस्टम
बस स्टैंड परिसर में चार एलईडी स्क्रीन लगाने के साथ पूरे रोडवेज परिसर में साउंड सिस्टम लगा दिए गए हैे। वहीं रोडवेज के शौचालय तक में साउंड सिस्टम लगा दिए गए। जिससे शौचालय उपयोग कर रहे यात्रियों को स्टैंड से निकलने वाली बसों की जानकारी मिलती रहे। स्क्रीन पर बस कहां से कहां तक जाने वाली है, इसके समय के साथ-साथ वाया अर्थात जिस गांव या शहर के बीच से गुजरने वाली है इसकी जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी।
फोटो कोट्स
रेलवे में लगी स्क्रीन पर ट्रेनों की सूचना हिंदी व अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होती है। लेकिन रोडवेज में बसों की सूचना सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध है। जिससे बुजुर्ग व अंग्रेजी न जानने वाले यात्रियों के लिए यह मात्र एक टीवी है सूचना का केंद्र नहीं। इसलिए बसों की सूचना हिंदी में भी स्क्रीन पर आनी चाहिए।
पंकज, यात्री।
फोटो कोट्स
हरियाणा रोडवेज के स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाकर बसों की जानकारी देने की सुविधा देने की पहल अच्छी है। लेकिन यह सुविधा चलती रहे तभी अच्छी है। चूंकि रेलवे में लगी स्क्रीन अधिकतर समय बंद ही नजर आती है। रोडवेज में लगी स्क्रीन चलती रहे तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

सतपाल, यात्री।
वर्जन
यात्रियों को टिकट लेते समय ही बस स्टैंड से निकलने वाली बसों की जानकारी देने के लिए ही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ विभाग ने हरियाणा के प्रत्येक डिपो में जरूरत के हिसाब से एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। जिसमें चार स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाए है।
कपूर चंद, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें