फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क टूटने के बाद स्टेशन मास्टरों को रेल की सूचना अपने निजी फोन से लेकर चलाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की लैंडलाइन फोन तार कटी, दो स्टेशनों से टूटा संपर्क
विज्ञापन

पानीपत। समालखा के मनाना गांव के पास एक किसान ने रेलवे की लैंडलाइन की तार काट दी। जिस कारण दीवाना व समालखा स्टेशन पर पानीपत व अन्य स्टेशनों का संपर्क टूट गया। रेल आने व जाने की कोई भी सूचना लैंडलाइन से नहीं दी जा सकी। समालखा व दीवाना के स्टेशन मास्टरों को आठ घंटे अपने निजी फोन से काम चलाना पड़ा। दीवाना स्टेशन मास्टर ने पानीपत स्टेशन मास्टर को इस बारे में सूचित किया। रेलवे अधिकारियों ने किसान को संतुष्ट कर तार को जुड़वाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मनाना गांव निवासी एक किसान ने शुक्रवार दोपहर को रेलवे लाइन के साथ लगते अपने खेत से गुजर रही रेलवे के लैंडलाइन फोन की तार को काट दिया। स्टेशन मास्टर ने मीमो बनाकर आरपीएफ को दिया। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने किसान को रेलवे का नक्शा दिखाया और तार रेलवे की जमीन में होने के बारे में बतलाया। किसान रेलवे अधिकारियों की बात सुनने के बाद संतुष्ट हुआ। अधिकारियों ने इसके बाद लाइन को जोड़ा। जिसके बाद दीवाना व समालखा रेलवे स्टेशन के लैंडलाइन फोन चालू हो सके। इस बारे में आरपीएफ एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि रेलवे की जमीन को व्यक्ति ने अपना बताकर लैंडलाइन फोन की लाइन को काट दिया था। सायं 6 बजे लाइन को जोड़ा गया। जिसके बाद दोनों स्टेशनों से संपर्क लैंडलाइन से हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें