पानीपत/सनौली। हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा के पुलिस नाके पर पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी पुलिसकर्मी पराली के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों और पशुओं के ट्रक व कैंटर चालकों से 100 से 500 रुपये और एक हजार रुपये तक ले रहे हैं।
पिछले छह महीने में पशुओं से भरे ट्रक चालक पर रिश्वत लेने के चौथे बड़े मामले में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे 709 एडी प्रमुख मार्ग हैं। पानीपत पुलिस के अंतर्गत सनौली थाना का क्षेत्र यमुना नाके पर लगता है।
गोरक्षा दल के सदस्यों ने पांच जून की सुवह पुुलिस कर्मचारियों के कैंटर चालकों से रुपये लेने का वीडियो वायरल किया तो पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 पर तैनात प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह को निलंबित कर दिया और एचकेआरएम के अंतर्गत तैनात चालक हीरालाल को बर्खास्त कर दिया। जबकि कैंटर चालक इनसे पीछे एक बोलेरो में पुलिसकर्मी चालक काे पहले 300-300 रुपये देकर आने की बात कह रहे हैं। गोरक्षा दल के सदस्यों का आरोप है कि गाड़ी थाना प्रभारी की थी। जबकि अन्य पुलिसकर्मी इसको चला रहा था। ब्यूरो