फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की रक्षा के लिए धरती पर आते हैं भगवान : स्वामी ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाटिया काॅलाेनी स्थित श्री गणेश मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मूर्तियों का अनावरण किया। मंदिर में गणेश जी के अलावा, श्रीराम पंचायत दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, हनुमान की सिंदूरी मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। ये जानकारी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बनारस और चित्रकूट के 11 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक सप्ताह तक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जब धर्म की हानि होती है या अधर्म बढ़ता है तो ईश्वर अवतार के रूप में धरती पर आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है लेकिन उसके स्वरूप अनेक है। समिति के प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम एक जून से मंदिर में चल रहा था। अब मंदिर भक्ताें के लिए खाेल दिया गया है। वह राेजाना पूजा-अर्चना कर सकेंगे। समिति के महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की आंखों पर बंधी पटि्टयां खोली गईं। उन्हें एक छाेटी बच्ची ने आइना दिखाया गया। मंदिर में खास रूप से श्रीराम पंचायत दरबार लगाया गया है। कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश गोयल विशेष रूप से शामिल रहे। इस मौके पर श्री सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवाड़ी, रमेश माटा, रविंद्र सैनी, चांद भाटिया, रामकुमार सैनी, डाॅ. अर्चना गुप्ता, सुशील बंसल और राजकुमार सिंगला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें