फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से निर्धारित 500 बेड के अस्पताल का स्थान सीएम ने किया कैंसल, अब ऑक्सीजन प्लांट के सामने बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को रिफाइनरी स्थित ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया। इसके साथ ही उस साइट का भी दौरा किया, जहां पर डीआरडीओ के सहयोग से 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट के ठीक सामने वाली जमीन को कोविड अस्पताल के लिए चिह्नित किया जाए। जबकि इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल के लिए चिह्नित जगह को मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया और ऑक्सीजन प्लांट के सामने अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। नए स्थान पर अस्पताल बनने से ऑक्सीजन प्लांट से दूरी करीब एक किलोमीटर कम होगी और ऑक्सीजन के लिए पाइपलाइन भी कम बिछानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार से बेड तैयार किए जाने होंगे शुरू
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले चरण में बुधवार से 250 बेड तैयार किया जाना शुरू होगा। तीन दिन में इसका ढांचा खड़ा हो जाएगा। उसके बाद 10 या 12 दिन में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। बाकि 250 बेड आगामी 15 दिन तक तैयार कर दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मौके पर बुलाए गए ठेकेदार को निर्देश दिए कि कहा कि यह कार्य युद्ध स्तर पर चलना चाहिए। इसकी सामग्री इत्यादि मंगाने का प्रबंध पहले से ही कर लें। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
तीन दिन में शेड हो जाएगा तैयार
ऑक्सीजन प्लांट के सामने बनने से इसकी मुख्य सड़क से दूरी भी कम होगी और सीधे तौर पर अस्पताल को रास्ता मिलेगा। उन्होंने रिफाइनरी के अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट के अंदर खाली जमीन की भी संभावना जताते हुए उनसे इस बारे जानकारी ली, लेकिन रिफाइनरी के अधिकारियों ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के अंदर इतनी जगह खाली नहीं है। इसलिए प्लांट के सामने वाली जगह पर ही यह ठीक रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन के अंदर शेड बनकर खड़ा हो जाएगा। जिला स्तर पर मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी ताकि कोई भी अस्पताल कालाबाजारी न करें।
विज्ञापन

रेमडेसिविर के लिए सरकारी कोटा निर्धारित
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और रेमडेसिविर के लिए सरकारी कोटा निर्धारित किया गया है। प्राइवेट अस्पतालों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। जितना कोटा तय किया गया है, उस हिसाब से दिया जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
नए स्थान की ड्राइंग चंडीगढ़ भेजने के निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकनिर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर निहाल सिंह, तहसीलदार और संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिया कि सोमवार शाम तक नए स्थान की ड्राइंग बनाकर तैयार करवाएं और चंडीगढ़ भिजवाएं। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमा शंकर, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, डीसी धर्मेंद्र सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन, रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक जीसी सिकदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें