फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समागम में 50 सीसीटीवी और 1000 जीआरपी के जवान होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 से 18 नवंबर को होने वाले 77वें संत समागम के लिए विभिन्न राज्यों से रेलवे व सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में संगत पहुंच रही है। मंगलवार शाम को सोनीपत जीआरपी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह तोमर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समागम स्थल के साथ सटे गांव भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग हैं और अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोनीपत जीआरपी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह तोमर ने बताया कि निगरानी के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही 1000 के जीआरपी के जवान, दो डीएसपी, दो दर्जन के करीब इंस्पेक्टर, आरपीएफ के जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 12 नवंबर को जीआरपी की पुलिस चौकी खोली जाएगी। जिसमें कंट्रोल रूम की व्यवस्था होगी। निरंकारी आध्यात्मिक स्थल करीब 600 एकड़ में है और तीन दिन तक चलने वाले समागम में सेवादारों की तो ड्यूटियां लगी हुई हैं वहीं रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियां करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें