पानीपत। जिले की विभिन्न मंंडियों में सोमवार तक कुल 219262.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से करीब 193920 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया है। कुल आवक में से 24569.1 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए, 1509 किस्म की 141913.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 45548 मीट्रिक टन और मुच्छल/डीबी 7232 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। बाबरपुर मंडी में कुल 16838.5 मीट्रिक टन धान। बापौली मंडी में कुल 11083.4 मीट्रिक टन धान, इसराना मंडी में कुल 9353.9 मीट्रिक टन धान, मतलौडा मंडी में कुल 35612.6 मीट्रिक टन धान, पानीपत मंडी में कुल 43303.7 मीट्रिक टन धान, समालखा मंडी में कुल 103070 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
वहीं, जिले की मंडियों में पहुंची 215694.3 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स और डीलरों द्वारा 193920 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया। हैफेड द्वारा 12060.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। एचडब्लयूसी द्वारा 9713.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 16450 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 11030 मीट्रिक टन धान खरीदा। हैफेड द्वारा 4346.9 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1073.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।