धुंध के चलते ट्रेन पटरी पर लगातार दौड़ नहीं पा रही है। बुधवार को मालवा एक्सप्रैस समेत पांच ट्रेन धुंध के चलते रद रही और आधा दर्जन एक्सप्रैस ट्रेन लेट रही। जिसके चलते यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर धीमी पड़ गई। जिसके चलते ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया। इससे आधा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं पांच ट्रेनें को रदद कर दिया गया। जिस कारण रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 12920 जम्मू से इंदौर की ओर जाने वाले मालवा एक्सप्रेस बुधवार को रद रही।
वहीं 14217 ऊंचाहर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। रेल यात्रियों संदीप, कुलदीप, महाबीर, अजीत, अंकुश, दिलबाग, कृष्णा आदि आदि ने बताया कि बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनें लेट के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है। धुंध के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो लेट पहुंची।
ये ट्रेन रही लेट
12920 मालवा एक्सप्रेस-कैंसिल
12057 जन शताब्दी-कैंसिल
12497 शान-ए-पंजाब-कैंसिल
12459 सुपर एक्सप्रेस-कैंसिल
12716 सचखंड एक्सप्रेस-कैंसिल
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस- 4 घंटे
11058 दादर एक्सप्रेस-4 घंटे
14217 ऊंचाहर एक्सप्रेस-2 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रसे -1 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस -आधा घंटे