फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान सम्मान निधि के 46,800 लाभार्थी, दो हजार किसानों के नाम कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में वर्तमान में 46,800 किसान पंजीकृत हैं। पिछले दिनों में करीब दो हजार किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसे में किसानों को योजना की आगामी किस्त नहीं मिल पाएगी। कृषि विभाग के अनुसार यह कार्रवाई पात्रता मानकों के सत्यापन के बाद की गई है।
विज्ञापन

कई किसानों को किस्त न आने पर नाम कटने की जानकारी मिली। किसान राजबीर सिंह ने बताया कि हमारे परिवार में भाई की सरकारी नौकरी लगने के बाद रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ। अब किस्त रुक गई है। विभाग से संपर्क किया है, उम्मीद है समाधान होगा। वहीं किसान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हमें पहले सूचना मिलती तो जरूरी दस्तावेज समय पर जमा कर देते। अब दो किस्तों का भुगतान अटका हुआ है।
विभागीय जानकारी के अनुसार जिन किसानों के नाम हटाए गए हैं, उनमें सरकारी नौकरी लगना, आयकर दाता होना या लाभार्थी का निधन होना प्रमुख कारण हैं। योजना के नियमों के तहत आयकर दाता और सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं होते। साथ ही, लाभार्थी के निधन के बाद रिकॉर्ड अपडेट न होने पर भी भुगतान रोक दिया जाता है।
विज्ञापन



छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देना योजना का उद्देश्य
कृषि अधिकारियों के अनुसार योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम हटाना अनिवार्य है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक पहुंचे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं और पात्र किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।


वर्जन-
किसानों को अपने आधार, बैंक खाते और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी समय-समय पर अपडेट करानी चाहिए। यदि कोई पात्र किसान गलती से वंचित रह गया है तो वह संबंधित कृषि कार्यालय में दस्तावेजों सहित संपर्क करे, जांच के बाद नाम पुनः जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें