फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 45 वर्षीय व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरि सिंह कॉलोनी से एक व्यक्ति शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उस व्यक्ति को उसी का परिचित जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरि सिंह कॉलोनी निवासी शुभम कुमार ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे विजय नगर निवासी राजेश उनके घर आया और रुपयों के लेन-देन के चलते पिता अशोक कुमार से बहस करने के बाद उन पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। पिता ने जाने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। जब तक वह नीचे आया तब तक आरोपी पिता को अपने साथ लेकर जा चुका था। पिता देर रात तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। वहीं उन्होंने राजेश से जानकारी ली तो उसने इस संबंध में सही जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें