फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 45 ई-बसें पीएम के कार्यक्रम में भेजी गईं, दिनभर शहर में भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को पानीपत शहर की स्थानीय परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रैली में भीड़ जुटाने और ड्यूटी के लिए पानीपत डिपो की 45 ई-बसों को अचानक भेज दिया गया। इस कारण लोकल और अन्य रूटों पर सफर करने वाले आम यात्रियों को दिनभर भारी किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ई-बसों का बेड़ा नदारद होने की वजह से हजारों यात्रियों, कामकाजी लोगों और शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा।
जींद कार्यक्रम में बसों को भेजने की तैयारी वीरवार देर रात से ही शुरू कर दी गई थी। सभी 45 ई-बसों को रात में ही बस स्टैंड पर खड़ा करने के आदेश दिए गए थे। इसके साथ ही, व्यवस्था को पूरा करने के लिए विभिन्न निजी स्कूलों से भी 40 सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को अधिग्रहित कर कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह जब यात्री और छात्र बस स्टैंड पहुंचे तो वहां ई-बसों का टोटा देखकर परेशानी बढ़ गई। शहर के सबसे व्यस्त रूट यानी नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच रोजाना के मुकाबले केवल पांच ई-बसों का ही संचालन किया जा सका। सामान्य दिनों में इस रूट पर 10 बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन


बाॅक्स
रोडवेज प्रबंधन की तैयारियों पर यात्रियों ने उठाए सवाल
यात्री विवेक, आकाश और हिमांशु ने बताया कि वे हर दिन समय पर अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचने के लिए इन ई-बसों पर ही निर्भर रहते हैं। शुक्रवार को बसों की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और अंत में मजबूरी में निजी वाहनों व ऑटो में अत्यधिक किराया देकर जाना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों को सलाह दी कि जब भी इस तरह के वीवीआईपी कार्यक्रम होते हैं, तो आम जनता की सुविधा के लिए पहले से व्यापक तैयारियां रखी जानी चाहिए और अतिरिक्त सामान्य बसों का इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि जनता को परेशानी न हो।

वर्जन :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए शुक्रवार सुबह ही पानीपत डिपो से 45 ई-बसों के साथ-साथ स्कूलों की 40 सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भेजा गया था। लोकल व अन्य मुख्य रूटों पर आम यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य रोडवेज बसों का संचालन किया था। सभी बसें शनिवार को अपने मूल रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें