फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुत्ता काटने के 45 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 45 लोग उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले छह महीने का डाटा देखें तो 20540 लोगों ने कुत्ते द्वारा काटे जाने के इंजेक्शन लगवाए हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में जुलाई 2025 में 2856 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगे थे, वहीं इस साल जनवरी में 3672 व्यक्तियों को इंजेक्शन लगे हैं। इन छह माह में जनवरी में 816 मामले अधिक आए हैं।
नगर निगम द्वारा कुत्तों को नसबंदी करने और पकड़ने का अभियान भी चलाए जाने के बाद भी कुत्ता काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक व्यक्ति पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगने पर 250 रुपये खर्च हो रहे हैं इससे सरकार पर आर्थिक व्यय भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रेबीज टीकाकरण बढ़ा : जिला नागरिक अस्पताल में एक दिन की ओपीडी में करीब 45 नए मरीज पहुंच रहे हैं और फॉलोअप समेत एक दिन में करीब 120 की ओपीडी हो रही है इनमें ज्यादातर आवारा कुत्तों के काटने वाले मामले हैं। अस्पताल में रेबीज टीकाकरण के लिए मरीजों की संख्या बढ़ गई है जबकि पिछले महीने सिरिंज खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। हाल में अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सिरिंज हैं और करीब 17600 इंजेक्शन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें