फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नवजातों की मौत की रिपोर्ट डॉक्टरों ने डीसी को सौंपी, रिपोर्ट में छुपाई अस्पताल की खामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नवजातों की मौत की रिपोर्ट डॉक्टरों ने डीसी को सौंपी, रिपोर्ट में छुपाई अस्पताल की खामियां
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित एसएनसीयू वार्ड में तीन बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टरों ने अपनी खामियों को छुपाकर डीसी को रिपोर्ट दी है। डॉक्टरों ने डीसी को गलत रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में एसएनसीयू वार्ड के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को रोहतक रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वार्ड में इस वक्त डॉक्टर भी मौजूद थे। हकीकत में हकीकत में एमबीबीएस डॉक्टर था। जबकि बाल रोग विशेषज्ञ होना चाहिए था। रिपोर्ट में इस चीज का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया कि नवजातों की हेल्थ की रिपोर्ट बाल रोग विशेषज्ञ नहीं देखते। रिपोर्ट में सिविल अस्पताल प्रबंधन ने ये नहीं दर्शाया कि अस्पताल में एक भी पीडियाट्रीशियन नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट डायरेक्टर मैटरनल हेल्थ व डीसी को भेज दी है। रिपोर्ट में जिन खामियों को छुपाया गया है। उनके कारण 2018 में बहुत नवजातों की मौत हो चुकी है।
ये है मामला:
24 जनवरी को एसएनसीयू वार्ड में खोजगीपुर गांव की रीना ने सिविल अस्पताल में जुडवां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्चों का वजन कम था और सांस लेने में दोनों को दिक्कत थी। उनको एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। यहां पर वेंटिलेटर की कमी से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इससे पहले दोनों बच्चों को अस्पताल के स्टाफ ने कृत्रिम सांस देने की कोशिश की थी। इसी प्रकार गढ़ी बीरबल गांव की मेहरून के बच्चे की भी वेंटिलेटर की कमी से मौत हो गई थी। दोनों बच्चों को इलाज देने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ भी नहीं थे। इस संबंध में डायरेक्टर मैटरनल हेल्थ व डीसी सुमेधा कटारिया ने अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

स्पेशलिस्ट की भर्ती के विज्ञापन दिया गया था: डॉ. सुनेजा
रिपोर्ट में बच्चों की मौत के कारण स्पष्ट कर दिए गए हैं। प्रदेश के किसी भी अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं है। वेंटिलेटर वहां होता है जहां गहन चिकित्सा यूनिट होती है। बाल रोग विशेषज्ञ की भर्ती के विज्ञापन भी दिया गया है। सरकार कांट्रेक्टर बेस पर डॉक्टर को एक लाख रुपए सैलरी देने को तैयार है। एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टरों व स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन सिविल अस्पताल
रिपोर्ट की जांच करेंगे, वेंटिलेटर की सरकार से मांग करेंगे: डीसी
जो सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी है। उस रिपोर्ट की जांच करेंगे। सरकार से अस्पताल के लिए वेंटिलेटर की दोबारा मांग की जाएगी। जल्द इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
सुमेधा कटारिया, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें