फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद शादी करने का आश्वासन देने के बाद युवती दल्लि हुई रवाना, फेसबुक पर प्यार का था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल बाद शादी करने का आश्वासन देने के बाद युवती दिल्ली हुई रवाना, फेसबुक पर प्यार का था मामला
विज्ञापन

थर्मल। गांव कचरौली के ग्राम पंचायत व नाबालिग छात्र के परिजनों को उस समय राहत मिली जब दिल्ली के बदरपुर की युवती दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गई। गौरतलब है कि गांव के एक नाबालिग छात्र की फेसबुक पर 29 वर्षीय युवती के साथ दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में ये दोस्ती प्यार में बदल गई और युवती दिल्ली के बदरपुर से ट्रेन में सवार होकर छात्र के घर पहुंच गई। जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो गांव की पंचायत हुई। इस दौरान नाबालिग छात्र की उम्र 17 साल मिली तो ग्राम पंचायत ने युवती के परिजनों को सूचना दी। वो उसे लेकर घर चले गए थे परंतु युवती फिर से गांव के सरपंच के पास पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस के समझाने के बाद युवती चली गई। परंतु तीसरी बार फिर से युवती गांव में पहुंच गई। इस बार ग्राम पंचायत व नाबालिग छात्र के परिजनों ने युवती को आश्वासन दिया कि तीन साल बाद बालिग होने पर उसकी शादी करा दी जाऐगी। इसके बाद ही युवती बस में बैठी। गांव के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि उसके जीवन में इस प्रकार का मामला पहली बार आया है, बड़ी मुश्किल से युवती को समझाकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें