फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर रिक्शा चालक को बचाने आए मालिक पर 20 बदमाशों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर रिक्शा चालक को बचाने आए मालिक पर 20 बदमाशों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश
विज्ञापन


थर्मल। गांव सौदापुर से एक रिक्शा चालक पाइप से ओवरलोड़ होकर चलने लगा, तो अचानक एक बाइक सवार रिक्शा से बाहर निकले हुए पाइपों में जा टकराया। जिससे वो नीचे गिर गया। वो तहस में उठा व उसने रिक्शा चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद मामले में बीच-बचाव करने पहुंचे रिक्शा चालक के मालिक दुकानदार के साथ भी बाइक सवार के साथ मारपीट की। जिस दौरान बाइक सवार ने अपने गांव से 20 अन्य बदमाश बुुला लिए, जिन्होंने दुकानदार को पीटने की कोशिश की तो स्थानीय दुकानदार इकट्ठे हो गए व उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चौकी व वहां हंगामा बढ़ता देख मॉडल टाउन चौकी ले गई। जहां दोनों पक्षों की शिकायत लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गांव सौदापुरा व हाल निवासी पीएनबी बैंक असंध के सामने निवासी रामग्रोवर ने बताया कि उनका नौकर विजय रिक्शा में पाईप लोढ़ कर लाल बत्ती की ओर जा रहा था। जैसे ही वो चलने लगा, जिसके बाद वो नीचे गिर गया। उसने उठते ही रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। नौकर रिक्शा चालक को बचाने के लिए मालिक रामग्रोवर आया, तो उसने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने झगड़े को शांत करवाया। कुछ देर बाद ही बाइक चालक ने उसके गांव से काफी संख्या में बदमाश वहां बुला लिए। सभी बदमाश हथियारों से लैस वहां आए, जिन्होंने रामग्रोवर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। जिसके बचाव में स्थानीय दुकानदार वहां आ गए। जिन्होंने पुलिस को फोन किया। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया मामला दूसरी चौंकी का है। उस चौंकी से मुलाजिमों को सब कुछ सौंप दिया। दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें