दो चोरी व एक मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया काबू
पानीपत। सीआईए वन ने शुक्रवार को टोल प्लाजा के पास दो चोरी व एक मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। सीआईए वन ने बताया कि सुचना मिलने के बाद जब सीआईए वन टीम टोल प्लाजा पर पहुंची तो एक लड़का संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको सीआईए की टीम ने तुरंत काबू करके पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम पुत्र नफीस वासी जगदीश नगर बताया। जिसने दो चोरी व एक मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को कबुला। जिनमें से एक देवी मंदिर रोड से मोबाइल छीना था, दूसरी वारदात अपने साथी शिवम पुत्र मुकेश के साथ मिलकर अर्जुन नगर मॉडल टाउन में मोबाइल की दुकान से मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया था व उसने एक मकान के अंदर से मोबाइल फोन व ख12000 चोरी किए थे। जिसके कारण उनपर अलग-अलग धाराओं में तीन केस दर्ज थे। आरोपी के पास से 6 मोबाइल फोन व दस हजार रुपये बरामद किए गए।