फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 कालोनियों के दिन जल्द बहुरेंगे,

विज्ञापन
विज्ञापन
29 कालोनियों में सीवर लाइन व पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर होने वाले काम का वर्क आर्डर जारी
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम की पहले चरण में वैध हुई 29 कालोनियों में सीवर लाइन व पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर होने वाले काम का वर्क आर्डर जारी हो गया है। निगमायुक्त ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान काम पूरा कराने व मानक का ध्यान रखते हुए निर्माण की बात कही है। योजना के अनुसार पहले चरण में 94.96 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिससे 29 कालोनियों में 115.20 किमी की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिसके बाद 20500 घरों को सीवर लाईन कनेक्शन दिए जाएंगे। इन लाइनों को एसटीपी से भी जोड़ा जाएगा। इस काम को पूरा करने का समय 18 माह तय किया गया है। इसी तरह इन कालोनियों में 37.55 करोड़ रुपये की लागत से पीने की पाइप लाइन बिछाई जानी है। जो 104.59 किमी लंबी होगी। इस लाइन से 20000 घरों में कनेक्शन दिए जाने हैं। इनको पानी की आपूर्ति के लिए 31 नए ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया है। लोगों को घरों में पानी पहुंचाने के लिए 15 माह का समय लगेगा। वर्क आर्डर जारी होने के बाद निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग विग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह होने वाले काम पर नजर रखेंगे। जरा सी लापरवाही पायी गई। तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्वालिटी कौसिल ऑफ इंडिया की टीम ने किया दौरा
शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार की स्कीम के तहत जगह-जगह शौचालय बनाये गए हैं। जिसकी जांच के लिए शनिवार के क्वालिटी कौसिल आऊफ इंडिया की टीम ने दौरा किया है। टीम कस नेतृत्व मनीष दूबे कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मॉडल टाउन, बबैल नाका, सेक्टर 29, संत नगर वार्ड, डीएवी स्कूल, जिनियस पब्लिक स्कूल आदि स्थानों का दौरा किया। शहर का भ्रमण करने के बाद टीम के लोगों ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां पर वह लोग संतुष्ट नजर आए। निगमायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने निगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि इस मानक को हमे पूरा करना है। जहां पर जो व्यवस्था है। उसमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें