फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले की स्कूल से छुट्टी, कई अध्यापक मिले नदारद, डिप्टी डीईओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से पहले की स्कूल से छुट्टी, कई अध्यापक मिले नदारद, डिप्टी डीईओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन


बापौली। जलालपुर प्रथम गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का डिप्टी डीईओ रमेश कुमार ने कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी बापौली ज्ञानी राम कौशिक के साथ औचक निरीक्षण किया और स्कूल की समय से पहले छुट्टी किए जाने और बिना अनुमति के कई अध्यापकों के स्कूल समय से पहले ही चले जाने पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार डिप्टी डीईओ रमेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानी राम कौशिक के साथ करीब दोपहर बाद करीब 3 बजकर 10 मिनट पर जलालपुर प्रथम गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे तो वह बच्चों की छुट्टी देखकर हैरान रह गए क्योंकि स्कूल की छुट्टी होने का समय 3 बजकर 30 बजे का है। इतना ही नहीं, स्कूल के कई अध्यापक बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के स्कूल से नदारद भी पाए गए। इस दौरान प्राइमरी विभाग में बच्चों की कक्षाएं लगी हुई थी लेकिन अनेक अनियमितताएं पाने के कारण डिप्टी डीईओ रमेश कुमार ने मौजूद अध्यापकों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी अध्यापक को बख्शा नहीं जाएगा बल्कि उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय से पहले की गई छुट्टी और बरती जा रही लापरवाही को देख कर ऐसा लग रहा है कि स्कूल में अध्यापक अपनी मनमर्जी के खुद मालिक हैं। उन्हें किसी का कोई डर नहीं है लेकिन लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ ठोस विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी अध्यापक इस प्रकार की लापरवाही ना कर सके। इस दौरान विद्यालय में अनेक प्रकार की अनियमितताएं पाई गई जिन्हें देखकर डिप्टी डीईओ रमेश कुमार हैरान रह गए और मौजूद अध्यापकों को रमेश कुमार ने सख्त हिदायत दी कि अगर अनियमितताओं पर जल सुधार नहीं किया गया तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें