फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के लिए दो शिफ्टों में जिले में 26 हजार 4

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल के लिए दो शिफ्टों में जिले में 26 हजार 480 परिक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जाम पर नियंत्रण करने में सफल रहा प्रशासन
विज्ञापन


पानीपत। एचएसएससी द्वारा आयोजित कांस्टेबल परीक्षा में जिले में 38000 में से 26480 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा मॉर्निंग और इवनिंग दो शिफ्ट में ली गई। इस बार प्रशासन शहर को जाम मुक्त रखने में कामयाब रहा, वहीं रोडवेज विभाग द्वारा लगाई गई 40 अतिरिक्त बसें परीक्षार्थियों के लिए कम पड़ गई। भारी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों को बस की छत पर बैठ कर सफर करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने एचएसएससी की परीक्षा तो बिना जोखिम के दी, लेकिन घर जाने के लिए रोडवेज की बस कम पड़ गई। हालांकि विभाग द्वारा 40 बस से लगाई गई थी, फिर भी परीक्षार्थियों को बस के पीछे लटक कर, छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। जबकि रोडवेज विभाग के इंस्पेक्टर और डीआई स्वयं अभ्यार्थियों के लिए बस रुकवाते नजर आए।
समालखा में 14300 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी, जिसमें से 9458 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। मॉर्निंग शिफ्ट में 4877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं इवनिंग में 4581 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। समालखा में भी परीक्षार्थियों ने छत पर लटक कर ही सफर किया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई। परीक्षार्थियों के रुमाल, बेल्ट, हाथ में बंदे धागे, घड़ी यहां तक कि पेन भी परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवा लिए गए और मेटल डिटेक्टर द्वारा चेकिंग करके परीक्षा केंद्रों पर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई जी ट्रफिक राजश्री के आने की सूचना पुलिस विभाग को मिली तो पूरा विभाग अर्लट हो गया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी ने असंध रोड व बालविकास स्कूल जाटल रोड पर सुरक्षा की समीक्षा की। आई जी ने मॉडल टाउन स्थित गुरू रामदास, बालविकास स्कूल व डा. एम. के. के. स्कूलों का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें