आपको काम करवाने के लिए कहने का मौका नहीं मिलेगा: ढांडा
थर्मल। क्षेत्र के गांव व वार्ड न. 21 के अंतर्गत आने वाले गांव सौंधापुर में हलका ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विज व शहर की मेयर अवनीत कौर ने गांव का दौरा किया। इस अवसर पर हल्का ग्रामीण विधायक ने कहा कि इस बार 26 में से 22 वार्डो में आपने भाजपा को जिताया है।
पिछली शहर की सरकार कांग्रेस की थी इसी कारण क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य नहीं हुए। अब शहर में प्रदेश में व देश में भाजपा की सरकार है। इस बार आपको काम करवाने के लिए कहने का मौका नहीं मिलेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि सीएम के साथ-साथ अब शहर की सरकार भी ईमानदार हो गई है। पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है वो इस पर खरे उतरेंगे। वहीं मेयर अवनीत कौर ने कहा कि अब नगर निगम के काम के लिए आपको कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पूरे शहर का जल्द ही ढांचा ही बदल दिया जाएगा। इस अवसर पर पवन स्वामी, प्रमोद विज, महीपाल ढांडा, भूपेन्द्र सिंह पूर्व मेयर, उमिर्ला, सतनाम सिंह, रविन्द्र कुमार, संजीव दहिया, अवनीत के पति व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।