फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचाराधीन महिला डेरा अनुयायी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -30
विज्ञापन

पीजीआई में उपचाराधीन महिला डेरा अनुयायी ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
डेरा सिरसा अनुयायी भंगीदास की पत्नी रानी की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह डेरा प्रमुख की पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद पानीपत टोल प्लाजा पर बस से उतरते समय घायल हो गई थी। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पटेल नगर तहसील कैंप निवासी रानी (50) अपने पति रमेश के साथ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पेशी को लेकर पंचकूला गई थी। शुक्रवार देर रात दंपति पंचकूला से पानीपत आए थे। परिजनों के अनुसार वे जीटी रोड टोल प्लाजा के पास बस से पहुंचे और रमेश बस से नीचे उतर गया। रानी जब बस से नीचे उतरने लगी, अचानक चालक ने बस चला दी। जिससे रानी बस से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के मुंह व सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया था। जहां उसको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। रानी ने शनिवार देर रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें