फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर कार की चपेट में आने से महिला श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के लिए भी
विज्ञापन

............................................

कार की चपेट में आने से महिला श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा।
जीटी रोड हलदाना बॉर्डर के पास एक महिला की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव विलसी, जिला बदायूं, यूपी निवासी सावित्री (30) फिलहाल गांव पांची गुजरान में किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह हल्दाना बोर्डर के पास स्थित एक बीज फैक्ट्री में काम करती थी। वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी काम पर फैक्ट्री में जा रही थी। वह जीटी रोड पार करने लगे तभी दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत देख नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची समालखा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जांच अधिकारी एएसआई अनिल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें