गढ़ी छाज्जू गांव में भंडारे में प्रसाद लेते लोग। संवाद
समालखा। गढ़ी छाज्जू गांव के मंदिर में महाकाली की 41 दिवसीय अखंड पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। समापन पर मंदिर परिसर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। बाबा शक्ति दास ने बताया कि मंदिर में वर्ष में दो बार पूजा होती है, जिसका उद्देश्य भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, देश से प्रेम करने और माता-पिता का सम्मान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच पति रविंद्र सुधा, एडवोकेट प्रकाश गाहल्याण, पवन ठेकेदार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
3