इसराना में आयोजित शिविर में किसानों को जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारी। संवाद
इसराना। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से इसराना में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। दिल्ली से पहुंची वैज्ञानिक विशेषज्ञ विजय लक्ष्मी ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के उपयोग की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने कहा कि फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने से उसकी उर्वरक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। शिविर में वायु प्रदूषण रोकने और पराली प्रबंधन के लिए विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सहायक कृषि अभियंता सुधीर कुमार, एडीओ सोहन सिंह और एटीएम ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
6