फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खैल बाजार में रविवार को 40 वर्षीय युवक की गला रेत कर चाकू से हत्या कर दी गई। मकान मालिक के भाई ने किला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेड क्वार्टर व एसएचओ किला थाना मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को शुरू किया।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दूधनाथ (40) पुत्र हौसला निवासी चंदपुरा, जिला अंबेडकर नगर, यूपी का रहने वाला था। हाल ही में खैल बाजार में किराए पर हरीश कुमार के मकान में पिछले छह माह से रह रहा था। मकान मालिक हरीश ने मकान की छत पर कंबल के चारों तरफ पट्टी लगाने की मशीन लगाई हुई है, जिसको दूधनाथ चलाता था। हरीश का भाई सुरेश रविवार सुबह 10 बजे छत पर कपड़े सुखाने के लिए गया था तब दूधनाथ का कमरा खुला मिला। वह कमरे में गया तो दूधनाथ जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। इसकी पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी गई। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व वह मौके पर पहुंचे और मौके से चाकू बरामद किया गया, संभावना जताई जा रही है कि उसी चाकू से गला रेतकर दूधनाथ की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं परिजनों को उपरोक्त घटना की जानकारी दे दी है, सोमवार को परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
तीन बच्चों का पिता व दो भाइयों में छोटा था दूधनाथ
नूरवाला निवासी चचेरे भाई महंत लाल ने बताया कि दूधनाथ पानीपत में पिछले 15 से 16 साल से काम करता है। वह पिछले छह माह से खैल बाजार में हरिश कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। उसके परिवार में, दो बेटे बड़ा गोविंद व छोटा अरविंद है, एक बेटी पूजा है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई इंद्रजीत है। वहीं इसके अलावा बड़ा बेटा 12 वीं कक्षा का छात्र है, और छोटा बेटा लुधियाना में काम करता है। दोनों को सूचना दे दी है वह पानीपत के लिए निकल पड़े है। उन्होंने बताया कि आखिरी तीन दिन पहले दूधनाथ से बात हुई थी, वह लॉकडाउन खुलते ही घर जाने की बात कर रहा था।
विज्ञापन

एक दिन पहले बेटे ने पिता को यूपी लाने की परमिशन का रजिस्ट्रेशन
मृतक दूधनाथ के बेटे गोविंद ने बताया कि उनकी अंतिम बाद पिता से शनिवार शाम चार बजे बात हुई थी, जिसमें उन्होंने सभी परिवार के सदस्यों का हाल चाल पूछा था। उन्होंने बताया कि पिता ने कहा कि वह जल्द घर लौटेगा। जिसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर पिता को घर लाने के लिए लिए अनुमति लेने को रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके पिता की मौत हो जाएगी।
रोजाना छत पर उडाता था पतंग, आखिरी बार रात आठ बजे देखा था-
मकान मालिक हरीश ने बताया कि दूधनाथ पतंग उडाने का शौकीन था, रोज छत पर पतंग उडाता था। उसे आखिरी बार शनिवार रात आठ बजे देखा गया था। उसके बाद सुबह 10 बजे कमरे में खून से लतपथ हालत में मिला।
परिवार को नहीं मिल रही पानीपत आने की परमिशन, परिवार का रो-रो कर हुआ बुराहाल
बेटे गोविंद ने बताया कि पानीपत उनके गांव से करीब एक हजार किलोमीटर पड़ता है, कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा है, ना ही प्रशासन से कोई परमिशन मिल रही है। उन्होंने पानीपत में अपने चाचा महंत लाल से बात की है, वह प्रयास कर रहे है, लेकिन अभी तक असंभव है। वहीं पुलिस ने शव सोमवार को परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करेगी, लेकिन परिजन न आने की वजह से कार्रवाई में परेशानी हो सकती है।
वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, सोमवार को परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप कुमार, थाना प्रभारी किला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें